फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1156 ग्राम पंचायतों में 27 हजार श्रमिकों को मिला रोजगार

विज्ञापन
मजदूर दिवस पर नाला खोदते श्रमिक।
विज्ञापन
दो थारू महिला श्रमिकों को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मजदूर दिवस पर रविवार को जनपद की 1156 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से 27292 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। सभी ग्राम पंचायतों को पहले से निर्देश जारी किए गए थे कि मजदूर दिवस पर ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जिससे ग्राम पंचायतों में नाला, तालाब खुदाई समेत विभिन्न कार्य कराए गए। वहीं लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने खीरी की दो थारू महिला श्रमिकों को सम्मानित किया।
जनपद में कुल 1165 ग्राम पंचायतों केे सापेक्ष 1156 में मनरेगा से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। कुल 27292 श्रमिकों को रोजगार दिया गया, जिसके एवज में उन्हें 58 लाख 13 हजार 196 रुपये मजदूरी का भुगतान किया गया। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों में अधिकारियों ने कार्य स्थल पर जाकर सत्यापन किया। वहीं कई सचिवों ने मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों को उपहार भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने पलिया ब्लॉक क्षेत्र के गांव परिसिया निवासी थारू महिला श्रमिक चंद्रकिरण और अनोखा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पलिया बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें