पलिया के सेमरीपुरवा स्कूल में खराब पड़ी टंकियां। स्त्रोत संवाद।
पलियाकलां। पलिया के सेमरीपुरवा संविलयन विद्यालय में पेयजल की स्थिति काफी खराब है। यहां पर लगी सभी टंकियां खराब हैं। स्कूली बच्चों को पानी के लिए आसपास के घरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्कूल में प्राइमरी व जूनियर दोनों कक्षाओं का संचालन किया जाता है। करीब 200 से अधिक बच्चे यहां पर पढ़ते हैं लेकिन पानी पीने के लिए उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खंड शिक्षाधिकारी बृजराज सिंह का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है, बीडीओ समेत जल निगम से वार्ता कर पानी की व्यवस्था की जाएगी। सभी स्कूलों में बाउंड्रीवाल हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
पलिया के सेमरीपुरवा स्कूल में खराब पड़ी टंकियां। स्त्रोत संवाद।