फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दूसरे दिन  लोगों को जागरूक करते परिवाहन विभाग के लोग                   
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन वाहन चालकों और आमजन को नियमों का पाठ पढ़ाया गया। हाईवे पर फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा और अन्य वाहनों पर कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में ट्रक, बस ई-रिक्शा चालक व यूनियन पदाधिकारियों को तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की सीख दी गई। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार,संभागीय निरीक्षक पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मना रहा है। अलग-अलग दिनों के कार्यक्रम निर्धारित कर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है।

हाईवे पर दौड़ रहे 14 ई-रिक्शा सीज
आखिरकार परिवहन और पुलिस विभाग को हाईवे पर फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई की याद आई। एआरटीओ आलोक कुमार ने शुक्रवार को नियमाें की अनदेखी कर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर दौड़ रहे 14 ई-रिक्शा सीज कर दिए। नौ ई-रिक्शा फरधान थाने में खड़े कराए गए। दो रामापुर पुलिस चौकी और तीन ई-रिक्शा परिवहन कार्यालय में खड़े कराए गए हैं। उधर, प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने गन्ना भरे ओवरलोड और नियमों की अनदेखी कर रहे 10 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ ने बताया कि हाईवे पर संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें