फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में अपात्र मिलने पर 20 अंत्योदय राशनकार्ड रद्द

विज्ञापन
गरीबों को राशन कार्ड देते एसडीएम।
विज्ञापन
जनता दर्शन में एसडीएम ने पात्रों को जारी किए अंत्योदय कार्ड
विज्ञापन

मोहम्मदी। एसडीएम ने जनता दर्शन में शिकायतों की जांच कर 20 अंतोदय राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों को अंत्योदय कार्ड जारी किए हैं।
एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील क्षेत्र में इन दिनों अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों की पात्रता संबंधी सघन जांच और सत्यापन का कार्य चल रहा है। सत्यापन में तहसील के ब्लाक मोहम्मदी, पसगवां और नगर पालिका परिषद मोहम्मदी में 20 अंत्योदय राशनकार्ड धारक अपात्र, मृतक या विस्थापित पाए गए हैं, जिनके राशनकार्ड निरस्त कर 20 पात्र गरीब परिवारों को कार्यालय में बुलाकर अंत्योदय राशनकार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि तहसील मोहम्मदी क्षेत्रांतर्गत सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारक जो कार्डधारक/परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में क्राइटेरिया के अनुसार, पात्र नहीं हैं वह अपने राशनकार्ड तत्काल स्वेच्छा से आपूर्ति कार्यालय मोहम्मदी में समर्पित कर दें। ताकि उनके स्थान पर गरीब परिवारों का चयन कराते हुए नवीन राशनकार्ड जारी कर उन्हें खाद्यान्न आदि दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें