बांकेगंज। कस्बा में कुकरा रोड पर उप्र राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के खुले सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को चार किसानों का 250 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। मालूम हो कि एक अप्रैल से सरकारी गेहूं खरीद के लिए केंद्र खुल गया था, लेकिन सेंटर पर गेहूं न आने से चार दिनों तक गेहूं खरीद शून्य रही।
केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पूरनपुर गांव के चार किसानों रंजीत सिंह, जसविंदर कौर, नरेंद्र कौर और मंजीत कौर का 250 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। उन्होंने बताया कि सेंटर पर बोरे आदि की उपलब्धता है। सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जा रही है। इसके साथ ही 20 ेरुपये उतराई और छनाई का भुगतान दिया जाएगा। 72 घंटे के अंदर किसानों के बैंक खाते में भुगतान भेजा जा रहा है।