फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत, आठ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
29एलकेएच401
विज्ञापन

खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत, आठ जख्मी
नेपाल के दिपायल से भरकर धनगढ़ी आ रही थी बोलेरो
अमर उजाला ब्यूरो
धनगढ़ी-नेपाल। मंगलवार की सुबह पहाड़ी क्षेत्र दिपायल से सवारियां लेकर धनगढ़ी आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें जीप में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको डोटी तथा डडेलधुरा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह शेलेश्वरी यातायात की बोलेरो गाड़ी दिपायल से सवारियां भरकर धनगढ़ी के लिए निकली थी। बताया जाता है कि बोलेरो डडेलधुरा के गन्यापधुरा गांव के पालिका वार्ड नंबर तीन के तहत गजरौला गांव के पास बेकाबू हो गई। अनियंत्रित बोलेरो दो सौ मीटर गहरी खाई में जाकर गिर गई। इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार डोटी जिला के वार्ड नंबर दो के अध्यक्ष प्रेम बोहरा, इसी गांव के गाड़ी मालिक विनोद रावल, लाल बहादुर तथा एक युवती जानकी बोहरा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में चालक विष्णु विक, कृष्ण कुमार यादव, टेक बहादुर बोहरा, नरेश देउवा, विनोद, विषना बोहरा समेत आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें गंभीर घायल दो को डोटी जिला तथा छह लोगों को डडेलधुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें