फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर परिचालक के मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिचालक से मारपीट के विरोध में लगाया जाम
गोला गोकर्णनाथ। नगर के रोडवेज बस अड्डे पर कुछ युवकों ने सीट को लेकर हुए विवाद में परिचालक से मारपीट कर दी, रोडवेज कर्मचारियों, ड्राइवरों ने सदर चौराहे पर बस लगाकर जाम लगा दी और कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने समझाकर मामला शांत कराया और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गोला रोडवेज डिपो से संबद्ध अनुबंधित बस यूपी 31टी 5157 के संविदा परिचालक बलराम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी की शाम 3.30 बजे लखीमपुर बस अड्डे पर बस में बच्चे को गोद में लिए एक महिला को सीट देने के लिए उसने बैठे एक युवक से कहा तो कहासुनी होने लगी और युवक ने बलराम के साथ अभद्रता की। जब वह शाम पांच बजे के लगभग सदर चौराहा आया तो आरोपी ने अपने छह सात साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह मामला शांत हुआ और उसने इसकी सूचना 100 डायल पुलिस, अपने अधिकारियों को दी। दूसरे दिन 31 जनवरी की सुबह 10 बजे आरोपी अपने साथियों साथ आकर पुन: उसके साथ मारपीट करने लगा, जिसमें उसके पास बैग में रखा पांच हजार 200 रुपया कैश भी गायब हो गया। पीड़ित कंडेक्टर का आरोप है कि जब वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई करने में हीला हवाली की जिससे गुस्साए रोडवेज कर्मियों और चालक, परिचालक सदर चौराहे पर रोडवेज बसें खड़ी कर कार्रवाई की मांग करने लगे। चौराहा जाम की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह रोडवेज डिपो इंचार्ज प्रेमशंकर कोष्ठा, नफाशत अली, सुभाष मिश्र, सुरेशचंद्र राठौर आदि को लेकर कोतवाली आए। जहां उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, रोडवेज डिपो कर्मचारी कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- विपिन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें