गोला गोकर्णनाथ।
स्वच्छ भारत अभियान के स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनसीसी कैडेट्स ने नगर में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया और स्मारकों की साफ-सफाई की।
पब्लिक इंटर कॉलेज की यूपी 26 बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट विश्वमोहन जीत के नेतृत्व में नगर में पोस्टर बैनर लेकर स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली। शहीद वीर अब्दुल हमीद के स्मारक की साफ-सफाई कर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कृषक समाज इंटर कॉलेज में सीनियर अंडर ऑफिसर अनिल चौहान, कुलदीप कुमार, रूबी गौतम, अमन कुमार, दिलराज सरोज, कोमल जायसवाल, हवलदार सुरेश प्रधान, लेफ्टिनेंट आनंद प्रकाश सरोज के नेतृत्व मैं एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज में साफ सफाई अभियान चलाकर विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय बालगोविंद वर्मा के स्मारक में मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सीएचसी पहुंचकर वहां पर साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में कालेज के प्रधानाचार्य के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक भी शामिल हुए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र पाल के साथ ही स्टाफ मौजूद रहा।