फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी गीता के महत्व और उपयोगिता की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

गीता उद्भव पखवाड़े के तहत बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में एक जागरूकता गोष्ठी हुई, जिसमें इतिहास संकलन समिति के विभाग प्रमुख ने छात्रों को गीता की जरूरत और उसकी उपयोगिता आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

विभाग प्रमुख राजेश दीक्षित ने कहा कि गीता सभी के लिए कल्याणकारी है, गीताज्ञान की पावनधारा कालजयी शाश्वत जीवन मूल्यों एपं युगसत्य को उद्घाटित करती है, जिससे गीता मानवता के लिए संजीवनी का काम करती है। जो लोग गीता पर विश्वास करते हैं उनके जीवन में हताशा, निराशा, कुंठा और अवसाद का कोई स्थान नहीं रह जाता। उन्होंने कहा गीता भक्ति ज्ञान वैराग्य, कर्मचेतना की जड़ तत्व मीमांसा मात्र नहीं है। यह हमारे व्यवहारिक जीवन से संबंद्घ है, जो हमें प्रतिकूलता में एक नया संबल, नयी ऊर्जा, नयी प्रेरणा और जीवन जीने के लिए शक्ति प्रदान करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी ने कहा कि गीता का ज्ञान हमें सदैव संमार्ग के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान कॉलेज स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें