फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्लव गुट के आह्वान पर सोमवार को बंद रहा नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी नेत्र विक्रम चंद उर्फ विप्लव गुट के कार्यकर्ता को मारे जाने के विरोध में सोमवार को एक दिवसीय नेपाल बंद के दौरान धनगढ़ी-कैलाली जिला पूर्ण रूप से बंद रहा। स्कूल कालेज तथा बैंक, कार्यालय भी बंद रहे। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उधर कैलाली जिले में कई जगह बोरे में संदेहापस्द वस्तु मिली जिसपर बम डिस्पोजल दस्ता भी पहुंचा।
विज्ञापन

नेपाल सरकार द्वारा प्रतिबंधित नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी नेत्र विक्रम चंद उर्फ विप्लव पार्टी के युवा संगठन कार्यकर्ता तीर्थ राज घिमिरे के मारे जाने के विरोध में सोमवार को एक दिवसीय नेपाल बंद रहा। सोमवार को धनगढ़ी कैलाली जिले में बंद का खासा असर दिखाई दिया। सुबह से ही बाजार पूरी तरह से बंद रहा। साथ ही स्कूल, कालेज, सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों के साथ बैंकें भी बंद रहीं। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बस, ट्रक, जीप, कार, टैम्पो आदि वाहन भी नहीं चले। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। धनगढ़ी आने वाले मालवाहक वाहन गौरीफंटा बार्डर पर ही खड़े रहे। उधर गोदावरी जिले के वार्ड नंबर छह के बाहर कई बोरे में बंद संदेहापस्द वस्तु रखी मिली। जिसको लेकर बम होने की खबर पर वहां बम डिस्पोजल टीम भी पहुंची। बोरों को खोलने पर उसमें से कुछ भी नहीं निकला।

23 स्थानों पर रखे मिले बम, आगजनी
विप्लव गुट के सोमवार को बंद के आह्वान पर नवल परासी, बारा, सुर्खेत तथा मकवानपुर बेतड़ी सहित पांच जिलों में जगह-जगह 23 स्थानों पर विप्लव कार्यकर्ताओं की तरफ से बम रखे गए। साथ ही बारा जिले के जीतपुर सिमरा में भारत से पेट्रोलियम पदार्थ के पाइप लोड कर खड़े भारतीय ट्रक में विप्लव कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी। सुर्खेत जिले में बस में भी आग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें