फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव में आग से तीन घर जले, दो मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में तीन घर जल गए, जिसमें हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से दो मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन

गुरुवार के पूर्वांह 11:30 बजे गांव सहुआपुर में खाना बनाते वक्त चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में रमेश का घर जल गया और घर में रखे 10 हजार रुपये, बिस्तर, चारपाई, अनाज, बर्तन, साइकिल आदि हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर रमेश की एक पड़िया झुलस गई। फायर बिग्रेड पहुंचने पर आग बुझाई गई। आग से पशुओं के लिए लगा भूसा भी जल गया।
उधर, तिलोकपुर में घूरे की चिंगारी से लगी आग में राजाराम, रमेश कुमार के दो घर जल गए और घर में रखी हजारों की संपत्ति जल गई। आग की चपेट में राजाराम की एक पड़िया भी झुलस गई। फायर ब्रिगेड मशीन के पहुंचने पर आग को काबू में किया गया। गोला फायर सर्विस स्टेशन के यूनिट हेड सुरेंद्र सिंह शिंदे ने अग्निपीड़ितों को ढाढ़स बंधाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें