फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ ने स्मार्ट और कृष्णा हॉस्पिटल में जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। प्रसूता के पति के पास जब अस्पताल के बिल का भुगतान करने के लिए पैसे कम पड़ गए तो स्मार्ट हॉस्पिटल के लोगों ने उसकी बाइक खड़ी कर ली। इससे नाराज प्रसूता के पति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी, जिससे हरकत में आए सीएमओ ने एसीएमओ को भेजकर कस्बे में अवैध रूप से संचालित दो अस्पतालों में ताला लगवा दिए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ईसानगर डॉ. बीके स्नेही ने बताया कि मिश्र गांव निवासी राकेश कुमार सात अप्रैल को गर्भवती पत्नी को सीएचसी लेकर आया था। हालत सीरियस होने पर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन घरवाले बहकावे में आकर प्रसव पीड़िता को कस्बे के स्मार्ट हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए। बताते हैं कि अस्पताल के लोगों ने महिला का प्रसव कराकर राकेश को भुगतान के लिए 14 हजार का बिल थमा दिया। राकेश ने जब चार रुपये होने की बात कही तो अस्पताल के लोगों ने उसकी बाइक खड़ी कराते हुए एक कागज पर अपनी मर्जी से खड़े करना भी लिखवा लिया। इससे नाराज राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी, जिससे सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को ईसानगर पहुंचे एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने सीएचसी अधीक्षक ईसानगर डॉ. बीके स्नेही के साथ स्मार्ट एवं बसढ़िया कस्बा में संचालित कृष्णा हॉस्पिटल में ताला लगवा दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच हुआ है।

बाइक खड़ी कराने की शिकायत पर स्मार्ट हॉस्पिटल गया था। शिकायतकर्ता की बाइक लेकर उसे सीएचसी में खड़ा करा दिया है। वहीं पंजीकरण संबंधी कागज न दिखा पाने पर स्मार्ट एवं कृष्णा हॉस्पिटल में ताला लगवा दिया। सीएमओ कार्यालय पर पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने की स्थित में दोनो के विरूद्ध सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरपी दीक्षित एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें