फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने रंगेहाथ पकड़े जुआरी, इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 26 Sep 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
सट्टा, अवैध कच्ची शराब का धंधा हो या फिर जुआ। अधिकतर ऐसे अवैध धंधे में शामिल लोगों को कहीं रसूखदारों तो कहीं स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त होता है। ऐसा ही एक मामला मैगलगंज थाना क्षेत्र में खुद पुलिस कप्तान रामलाल वर्मा ने उजागर कर दिया। एसपी को सूचना मिली थी कि फत्तेपुर चौकी पुलिस की मिलीभगत से गांव बेहड़ा में जुए का अड्डा चल रहा है। एसपी ने सूचना की गोपनीयता बरकरार रखते हुए खुद मौके पर दबिश दे दी। एसपी ने मामले में स्थानीय फत्तेपुर चौकी की संलिप्तता मिलने पर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। मंगलवार दोपहर किसी अंजान व्यक्ति ने एसपी रामलाल वर्मा को सूचना दी कि थाना मैगलगंज की पुलिस चौकी फत्तेपुर क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में गांव बेहड़ा के पास मनोहर की बाग में लाखों रुपये का जुआ हो रहा है। खीरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी जिला सीतापुर और हरदोई के लोग भी बड़ी संख्या में आकर लाखों का जुआ खेलते हैं। एसपी ने सूचना को गंभीरता से लिया। उन्होंने क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को बुलाया। खास बात यह रही कि एसपी ने टीम को भी मिशन की जानकारी नहीं दी। एसपी पसगवां चलने की बात कहकर टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में लेकर चल दिए। एसपी ने मनोहर की बाग को शाम करीब 07:30 बजे घेर लिया। छापे के दौरान टीम ने मैगलगंज, नीमगांव सीतापुर मितौली आदि जगहों के 14 लोगों को दबोच लिया। मौके से 37, 260 रुपये की नकदी, 14 दस बाइक, 13 मोबाइल, ताश की गड्डी बरामद हुई। इस पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक मितौली शैलेंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर फर्द बनवाई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छापे की कार्रवाई की सूचना जब मैगलगंज पुलिस को हुई तो पुलिस के हाथपांव फूल गए। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक और फत्तेपुर चौकी प्रभारी को आड़ों हाथ लिया और जमकर फटकार लगाई। जांच के दौरान चौकी पुलिस की संलिप्तता सामने आने पर एसपी ने चौकी प्रभारी कृपेंद्र सिंह और सिपाही अजय यादव को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन


रसूखदारों की शह पर छह दिनों से हो रहा था
लखीमपुर खीरी। पुलिस टीमों में शामिल भरोसेमंद पुलिस सूत्रों की माने तो जुआरियों की फड़ छह दिनों से बाग में लग रही था। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्थानीय और मैगलगंज पुलिस को नहीं दी थी, लेकिन सत्तापक्ष के कुछ रसूखदारों के संरक्षण में जुआ खेला जा रहा था। सूत्रों की मानें तो इसकी एवज में प्रतिदिन 10 से 15 हजार रुपये भी रसूखदार फड़ से ले जाते थे।

गांव बेहड़ा में जुआ होने की सूचना मिली थी। यह भी जानकारी मिली थी कि दूर-दूर के लोग जुआ खेलने आते हैं। मैं खुद स्वॉट टीम के साथ मौके पर गया और जुआरी पकड़े गए। मितौली इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाकर कार्रवाई कराई गई है। पूछताछ में स्थानीय पुलिस की संलिप्तता होने की बात सामने आई है, जिस पर फत्तेपुर पुलिस चौकी के प्रभारी कृपेंद्र सिंह और सिपाही अजय यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। - रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें