युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष मेें प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी मेरिट सूची में अपना नाम और क्रमांक देखकर 10 जुलाई तक कांउसलिंग कराकर और सारी औरपचारिकताएं पूरी कर प्रवेश ले सकते हैं।
दूसरी मेरिट सूची के अनुसार बीएससी प्रथम वर्ष (जीव विज्ञान वर्ग) का कटआफ 341, सामान्य वर्ग छात्रा का कटआफ 323, पिछड़ा वर्ग के लिए कट आफ 312, पिछड़ी जाति छात्रा का कटआफ 294, अनुसूचित जाति 298, अनुसूचित जाति छात्रा का 263, अनुसूचित जाति का 294 और अनुसूचित जनजाति छात्रा का कटआफ 281 है।
इसी तरह बीएससी प्रथम वर्ष गणित की सामान्य वर्ग की कटआफ 345, सामान्य वर्ग छात्रा का कटआफ 233, पिछड़ी जाति का कटआफ 234, अनुसूचित जाति का 225 और अनुसूचित जनजाति का 279 है। इसमें सामान्य वर्ग की प्रतीक्षा सूची का कटआफ 241 है। जबकि बीएससी बायो प्रथम वर्ष की प्रतीक्षा सूची का कटआफ 317, सामान्य वर्ग छात्रा की प्रतीक्षा कटआफ 311, पिछड़ी जाति का प्रतीक्षा कटआफ 304, पिछड़ी जाति छात्रा का कटआफ 279, अनुसूचित जाति का प्रतीक्षा कटआफ 285, अनुसूचित जाति छात्रा का कटआफ 237, अनुसूचित जनजाति की प्रतीक्षा कटआफ 259 है। प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग का समय सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक और फीस जमा करने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष की मेरिट सूची यथावत जारी रहेगी।