फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेले में छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाते हुए विज्ञान मॉडल पेश किए। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान मेले में विज्ञान, गणित, कंप्यूटर प्रदर्शन, विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, कंप्यूटर प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिताएं बाल, तरुण और किशोर वर्ग में हुईं।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। प्रधानाचार्या डॉ. शिप्रा बाजपेई ने विज्ञान मेले के उद्देश्य के बारे में बताया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि जागृत होती है। निर्णायकों में डॉ. अजय आगा, जेएन सेठ, वाईके गुप्ता, बृजेश वर्मा, अभय अग्निहोत्री, नीरज शुक्ला, आलोक अवस्थी, महेंद्र वर्मा, इंद्रेश शामिल रहे। प्राचार्या डॉ. शिप्रा बाजपेई प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर और अध्यक्ष रश्मि बाजपेई ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विज्ञान मॉडल के बाल वर्ग में शुभी दीक्षित प्रथम, अंजली कुशवाहा दूसरे व प्रियम शुक्ला, प्रगति श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। किशोर वर्ग में अनुश्री प्रथम, साक्षी वर्मा दूसरे, प्रिया, मानसी वर्मा ने तीसरे स्थान पर रहीं। तरुण वर्ग में अवंतिका, मान्या प्रथम, अंशिका, दीपा दूसरे, अंशिका गुप्ता, अदिति तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विज्ञान पत्रवाचन बाल वर्ग में सृष्टि श्रीवास्तव प्रथम, आद्या द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय रही। किशोर वर्ग में अंशिका प्रथम, शांभवी द्वितीय व सौम्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। तरुण वर्ग में कृतिका मिश्र प्रथम व श्रद्धा मिश्रा दूसरे स्थान पर रही। विज्ञान प्रश्नमंच के बाल वर्ग में किम वर्मा, अपराजिता व भाव्या, किशोर वर्ग में अवनि गुप्ता, रीना वर्मा व अपूर्वा तो तरुण वर्ग में सौम्या, तनीशा और रुचि चौधरी ने बाजी मारी।
विज्ञान प्रयोगात्मक जीव विज्ञान में आयुषी दीक्षित प्रथम, अर्चिता सिंह, अनामिका द्वितीय, शुभी तृतीय स्थान पर रही। भौतिक विज्ञान में कृतिका प्रथम, अंजली पटेल द्वितीय और अंजली वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। रसायन विज्ञान में शिवानी वर्मा प्रथम, सगीरा द्वितीय, अनन्या व आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कंप्यूटर विज्ञान प्रदर्शन बाल वर्ग में श्रुति प्रथम, नूपुर और शताक्षी द्वितीय, वर्तिका द्विवेदी तृतीय रही। किशोर वर्ग में समृद्धि प्रथम, शिखा द्वितीय स्थान पर रही। गणित प्रदर्शन बाल वर्ग में पूर्णिमा अवस्थी प्रथम, शुभ्रा शुक्ला द्वितीय, श्रुति मिश्रा तीसरे स्थान पर रही। किशोर वर्ग में पूजा प्रथम, निधि द्वितीय और उर्वशी तीसरे स्थान पर रही। तरुण वर्ग में रितु मिश्रा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय स्थान पर रही। वैदिक गणित प्रश्नमंच के बाल वर्ग में आशी सिंह, प्रज्ञा वर्मा, अपराजिता प्रथम, किशोर वर्ग में पूर्वा अवस्थी, दीपाली मौर्य, साक्षी वर्मा प्रथम, तरुण वर्ग में आस्था, अंशिका, प्रियांशी अव्वल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें