स्वच्छता सर्वेक्षण: फीडबैक में पालिका मोहम्मदी का नंबर वन बनना तय
ऑनलाइन फीडबैैक का अंतिम दिन आज
625 संख्या के साथ मैलानी दूसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर मैलानी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के फीडबैक में पालिका में मोहम्मदी और पंचायत में मैलानी नंबर वन पर है। बुधवार तक मोहम्मदी की फीडबैक संख्या जहां 2874 रही तो वहीं मैलानी की संख्या 625 है। ऐसे में सिटीजन फीडबैक में मोहम्मदी का नंबर वन और दूसरे नंबर पर मैलानी का रहना लगभग तय है, क्योंकि फीडबैक के लिए आज अंतिम दिन है। ऐसे में मोहम्मदी का लक्ष्य पाना अन्य नगर पालिकाओं के लिए पाना आसान नहीं है।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के लिए सत्यापन, प्रत्यक्ष अवलोकन, सेवा स्तर प्रगति एवं नागरिक प्रतिक्रिया के लिए 1250-1250 अंक निर्धारित हैं। ऑनलाइन फीडबैक की तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। इसमें शहर वासियों को स्वच्छता एप डाउनलोड कर स्वच्छता को लेकर पूछे गए प्रश्नों पर अपनी फीडबैक देनी थी, लेकिन फीडबैक संख्या में बुधवार शाम तक पालिका में मोहम्मदी और पंचायत में मैैलानी नंबर वन रही। हालांकि फीडबैक मामले में मोहम्मदी और मैलानी को पछाड़ पाना आसान नहीं है। ईओ मैलानी आलोक वर्मा का कहना है कि 31 जनवरी को फीडबैक का अंतिम दिन हैं। एक दिन में मोहम्मदी को पाना आसान नहीं है, लेकिन फिर भी पंचायत कर्मी मैलानी को नंबर वन पर लाने के लगे हैं। बता दें कि 30 जनवरी तक फीडबैक में लखनऊ पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर है।
........
नगर पालिका परिषद फीडबैक संख्या
1-मोहम्मदी 2874
2- पलिया कलां 433
3- लखीमपुर 179
4-गोला गोकर्णनाथ 174
नगर पंचायत फीडबैक संख्या
1-मैलानी 625
2-सिंगाही भेड़ौरा 470
3-धौरहरा 250
4-बरबर 78
5-खीरी 76
6-ओयल ढखवा 31
......
वर्जन
लखीमपुर को जिले में नंबर वन पर लाने के हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन नगरवासियों की जागरूकता की कमी के कारण फीडबैक में तीन नंबर रह गए। हालांकि अभी एक दिन शेष है और प्रयास भी जारी है।
- अखिलेश त्रिपाठी, ईओ लखीमपुर नगर पालिका