फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीएकेएम की छात्राएं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीएकेएम की छात्राएं अव्वल
विज्ञापन

सात छात्राओं को स्वर्ण, चार छात्राओं को रजत पदक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लखनऊ पब्लिक स्कूल की 13वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2019 में भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय की बीस छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें सभी छात्राओं ने मेडल प्राप्त किए।
जिला स्तरीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की सुरभि चौरसिया, लक्ष्मी देवी, बीए द्वितीय वर्ष की रानी वर्मा, बीए प्रथम वर्ष की लक्ष्मी पांडेय, बीए तृतीय वर्ष की पल्लवी प्रजाप्रति, कुसुम सिंह और बीए प्रथम वर्ष की अर्पिता वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। बीए प्रथम वर्ष की कोमल गुप्ता, बीए द्वितीय वर्ष की मानसी सोनी, बीए प्रथम वर्ष की साधना रस्तोगी, बीए द्वितीय वर्ष की संध्या पुष्कर ने रजत पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष की पूर्णिमा, बीए तृतीय वर्ष की प्रभा वर्मा, विनीता गौतम, बीए प्रथम वर्ष की मोदिनी देवी, नेहा चौरसिया, बीए तृतीय वर्ष की कविता गिरी, बीए प्रथम वर्ष की स्नेहा गुप्ता, बीए प्रथम वर्ष की संगीता सिंह बघेल ने कांस्य पदक प्राप्त किए। महाविद्यालय को ट्रॉफी प्रदान की गई। टीम की कोच जसमेल कौर को भी ट्रॉफी दी प्रदान की गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुरचना त्रिवेदी और क्रीडा प्रभारी अर्चना सिंह ने छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्या ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक/सचिव आरके पांडेय और महाविद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें