फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डेंटल सर्जन सहित 12 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। सीएमओ ने शनिवार को मितौली सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डेंटल सर्जन सहित करीब 12 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। उन्होंने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता शनिवार को सुबह दस बजे के पहले ही मितौली सीएचसी पहुंच गए। इस दौरान डाक्टर और कर्मचारी अपने अपनी ड्यूटी पर जाते मिले। सीएमओ ने लैब, कोल्ड चेन, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन रुम, पर्चा कक्ष व वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में गंदगी और मरीजों को घरेलू विस्तर, चादरें और कंबल इस्तेमाल किए जाने पर नाराजगी जताई।
सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह को अस्पताल में घरेलू सामान के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए मरीज के हित में कार्य करने और उन्हें कंबल आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ लैब पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से जांच का समय पूछा। सीएमओ ने बताया अब शाम 4 बजे तक जांच के लिए ब्लड सैंपल लेने का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने गैर हाजिर मिले फार्मासिस्ट, डेंटल सर्जन, संविदा चिकित्सक, दो स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, 2 एलएचबी, एनएमए, आरसीएच डीईओ व एनसीडी डीईओ का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें