फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, 23 को होगा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्थानीय चीनी मिल के किसानों को गन्ने का भुगतान और ब्याज न मिलने और दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज न किए जाने से क्षुब्ध होकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने एसडीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। साथ ही 23 फरवरी को सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने ज्ञापन में लिखा है कि गन्ना विभाग के अधिकारियों और मिल की साठगांठ के कारण चीनी बिक्री का 85 प्रतिशत धन से गन्ना भुगतान न कर चीनी मिल अन्य मदों में खर्च कर रही है, वहीं उनके द्वारा 21 जनवरी को एसडीएम और कोतवाली गोला के प्रभारी निरीक्षक को गन्ना भुगतान न करने और ब्याज न देने के अपराध का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गन्ना विभाग के अधिकारी और कंप्यूटरीकरण के ठेकेदार की मिलीभगत से मनमानी सीरीज की पर्चियां निकाल कर दी गईं जो सहकारी गन्ना विकास समिति गोला के रिकार्ड में नहीं हैं। उन्होंने अपनी मांगे पूरी न होने पर 23 फरवरी को एक दिवसीय धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें