फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 111 किसान होंगे सम्मानित

Mon, 22 Dec 2025 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 111 किसान सम्मानित किए जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन आईटीआई राजापुर में किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि के अतिरिक्त गन्ना, पशुपालन, उद्यान व दुग्ध विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे। कृषि विभाग से धान, उर्द, गेंहू व सरसों में क्राॅप कटिंग के आधार पर सबसे अधिक उपज प्राप्त करने वाले किसानों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
गन्ना उत्पादन, पशुपालन, उद्यान व दुग्ध उत्पादन में अच्छा काम करने वाले किसान सम्मानित किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर जन जागरूकता के लिए कृषि और सहबद्ध विभागों के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र किसानों से अपील है कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम स्थल पर पूर्वाह्न 11 बजे तक पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें