फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: घर से बाहर निकली 11 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार डाला, गांव में फैली दहशत

Sun, 09 Jun 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जनपद में बाघ और तेंदुए के हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ईसानगर थाना क्षेत्र के कैरातीपुरवा गांव में शनिवार रात तेंदुए ने 11 साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करते वन विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र में तेंदुए के हमले से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग हरकत में आया। डीएफओ और अन्य अधिकारी रविवार को गांव पहुंचे। वन कर्मियों की टीम इलाके में कॉम्बिंग कर रही है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कैरातीपुरवा गांव निवासी रामलखन की आठ वर्षीय पुत्री सहेली शनिवार को रात करीब आठ बजे घर से बाहर निकली थी। घर से थोड़ी दूर पर मौजूद हिंसक जानवर ने उस पर हमला कर दिया। चींखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले पहुंचे। सहेली की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत होने की बात कहीं। रात में ही घटनास्थल पहुंचे वन अधिकारियों ने जांच की। ग्रामीणों को सजग रहने की सलाह दी। रविवार सुबह डीएफओ और अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें