फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समिति की 104 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा, खेती पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील की संयुक्त कृषि सहकारी समिति बसैगापुर कागजों पर चल रही है। समिति के नाम पर 1958 से दर्ज कई गाटा संख्या की करीब 104.438 हेक्टेयर जमीन धीरे-धीरे बेच दी गई है। संबंधित जमीन पर खेती की जा रही थी। अब खेती करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सदस्यों की शिकायत पर जब प्रबंध कमेटी ने दस्तावेजों की खोज कराई तो मामला सामने आया। पूरे मामले की जांच चल रही है। अंतरिम प्रबंध कमेटी का कहना है कि कब्जेदारों को कई बार नोटिस जारी किए गए। सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई है। अब इस समिति के नाम पर दर्ज जमीन को कब्जा मुक्त कराकर समिति का संचालन फिर से किया जाएगा। एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर अंतरिम प्रबंध कमेटी ने निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें