फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसानगर बीडीओ के खिलाफ कर्मचारी संगठन ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईसानगर ब्लॉक में तैनात एक कर्मचारी के साथ फोन पर अभद्रता किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने बीडीओ भीम उपाध्याय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला और मंत्री बृजेश अवस्थी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने सीडीओ अमित सिंह बंसल को ज्ञापन देकर आरोपी बीडीओ पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को ईसानगर ब्लॉक के सहायक लेखाकार अवधेश कुमार तिवारी के मोबाइल पर फोन कर बीडीओ भीम उपाध्याय ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी। कारणों के बारे में बताया कि बीडीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में धन उगाही किये जाने के लिए बराबर दबाव डाला जा रहा था। मंशा में कामयाब न होने पर बीडीओ ने दबाव बनाने के लिए सहायक लेखाकार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान कर्मचारी ने संगठन को प्रकरण से अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपी बीडीओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर कर्मचारी संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। उधर सीडीओ अमित सिंह बंसल ने कहा है कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें