फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत

Mon, 04 Nov 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव के मिश्रौली टोला निवासी 27 वर्षीय युवक सड़क हादसे में शनिवार की शाम घायल हो गया था। परिजन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब 6:15 बजे मिश्रौली टोले के सामने नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मनीष यादव (27) पुत्र अवधेश यादव घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मनीष को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे गोरखपुर लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में ही मनीष की मौत हो गई। मनीष घर पर रहकर खेती करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मनीष के चाचा रामसरिख ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ रामकोला आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हे।
0
माता-पिता की इकलौती संतान था मनीष



मनीष यादव के पिता अवधेश यादव करीब एक माह पहले दोहा कतर कमाने गए हैं। मनीष अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। उसकी पहली पत्नी राधिका की एक वर्ष पहले प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की एक वर्ष की एक बेटी भी है। बेटी की देखभाल के लिए ही मनीष ने दूसरी शादी इसी वर्ष जुलाई माह में की थी। उसकी मौत की खबर पाकर दूसरी पत्नी नंदिनी और मां मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का कहना था कि मनीष के पिता को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें