फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ी में लटका मिला युवती का शव

Mon, 04 Nov 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पुर्दिल गांव में संदिग्ध हालात में झोपड़ी में लटका युवती का शव मिला। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

युवती के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। पुलिस ने लोगों से बातचीत की। युवती के घर गई पुलिस को परिजन नहीं मिले। करीब तीन घंटे तक गांव में पुलिस रुकी रही। बारी-बारी से परिजन भी घर आने लगे। युवती के पिता से पुलिस ने पूछताछ की। कुछ लोगों का कहना था कि शनिवार की शाम किसी बात को लेकर युवती की पिटाई की गई थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी काजिम अली की 22 वर्षीय पुत्री नाजिया का शव गांव के पश्चिम दिशा स्थित बगीचे में लकड़ी आदि रखने के लिए बनाई झोपड़ी में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। रविवार की सुबह लोगों ने शव देख शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। युवती के परिजन भी पहुंचे और शव को घर ले आए।
विज्ञापन

पुलिस की टीम जब गांव पहुंचे तो परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अगल-बगल के लोगों से पूछताछ करने लगी। घटनास्थल का भी पुलिस ने जायजा लिया तो कुछ जगहों पर खून के निशान मिले। पुलिस के पहुंचने के करीब दो घंटे बाद युवती के पिता काजिम अली भी गांव पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वे गन्ना गिराकर आ रहे हैं।
महिला पुलिसकर्मियों ने गांव की महिलाओं की मौजूदगी में शव को देखा तो सिर, पीठ और पेट पर जख्म मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि परिजनों की ओर से शनिवार की शाम किसी बात को लेकर युवती की पिटाई की गई थी।
रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव गांव के बगीचे की झोपड़ी में मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुपट्टा के सहारे युवती लटक रही थी और उसका शव बिलकुल जमीन से सटा हुआ था। ऐसे में हत्या है या आत्महत्या, इसकी गुत्थी पुलिस ही सुलझा सकेगी। इस संबंध में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें