फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट में घायल युवक की मौत

Thu, 04 Jun 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया बाजार में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गोड़रिया बाजार निवासी रामप्रवेश गौड़(40) 28 मई को हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों के अनुसार खेत में मक्का तोड़ने को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोग रामप्रवेश के घर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।
परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना उसी दिन डायल-112 पर दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आर्थिक तंगी के कारण रामप्रवेश का समुचित उपचार नहीं हो सका और वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर पर ही इलाज कराते रहे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एहतियातन आरोपी पक्ष के घर के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें