फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपसी विवाद में युवक घायल, मेडिकल कालेज रेफर

Tue, 24 Feb 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गांव खेदनी में सोमवार को आपसी विवाद के दौरान एक 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल हो कसया सीएचसी भेजवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामवासी सिकंदर सिंह (42) और चंद्र शेखर सिंह से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें सिकंदर सिंह के सर में चोट लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज पडरौना रेफर कर दिया। इस संबंध में कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि दो लोगों के बीच हुए आपसी विवाद में एक युवक को चोट आई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें