फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांचवें दिन में भी जारी रहा लोगों का धरना

Tue, 24 Feb 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में लोगों का चल रहा धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने चेताया कि उनकी मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली और गबन का आरोप लगाते हुए गांव के लोग 18 फरवरी से पंचायत भवन परिसर में धरना पर बैठे हैं। धरने के पांच दिन पहुंचे नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा ने गांव के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन लोगों ने धरना समाप्त नहीं किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे श्रीनिवास कुशवाहा ने चेताया कि यदि 25 फरवरी तक उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों में हुई अनियमितता की जांच शुरू नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान नंदकिशोर कुशवाहा, राधा चौधरी, संजय कुशवाहा, आनंद कुमार, भरीघुरासन प्रसाद, चोकट प्रसाद, सुकट साहनी, राजू कुशवाहा, विंदा कुशवाहा, राजमंगल भारती, अर्जुन कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, कल्पनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें