फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से युवक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बनवरिया के पास गलत लेन में आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी रविंद्र कुशवाहा (20) बाइक से कुछ सामान लेने तमकुहीराज जा रहा था। अभी वे बनवरिया गांव के पास पहुंचा था कि गलत लेन से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने भाग रहे ट्रक चाललक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उधर मौजूद लोगों ने घायल रविंद्र को तमकुहीराज सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।दुर्घटना कर ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें