फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सऊदी अरब में सड़क हादसे में पटहेरवा के युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मौत की खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मची
विज्ञापन

पिपरा कनक। सऊदी अरब में 8 अक्तूबर को हुए एक भीषण सड़क हादसे में कुशीनगर के एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज वहीं एक अस्पताल में जारी है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा चैनपट्टी निवासी राजू, नरहवां निवासी मनोज कुमार मद्देशिया और कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी जावेद अख्तर डेढ़ वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए थे। ये तीनों युवक अलखर्ज की एक कंपनी में काम करते थे। 8 अक्तूबर को काम से वापस लौटते समय उनकी चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घायलों को सऊदी अरब के अलखर्ज स्थित किंग खालिद एंड प्रिन्स सुल्तान अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 10 अक्तूबर को जावेद अख्तर (लगभग 35 वर्ष) की मौत हो गई। मनोज कुमार मद्देशिया (32 वर्ष) और राजू (30 वर्ष) अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। राजू के रिश्तेदार शमसुल होदा ने बताया कि दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिवार की माली हालत सुधारने के लिए ये युवक सऊदी अरब गए थे। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें