फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज के युवक की इस्त्राइल में मौत, परिजन में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक
विज्ञापन

बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी दिनेश यादव (40) की इस्त्राइल में मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शुक्रवार रात करीब दस बजे कंपनी के एक कर्मचारी ने परिजन को फोन पर इसकी सूचना दी। युवक घर का अकेला कमाऊ सदस्य था, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

भलुही गांव निवासी दिनेश इस्त्राइल में रहकर काम करते थे। परिजन ने बताया कि दिनेश मैजिक पावर कंपनी में शटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार की रात 10 बजे घर वालों को फोन पर मौत की सूचना दी गई है, मौत का कारण नहीं बताया गया है। दिनेश परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी विजय लक्ष्मी और चार बच्चे रह गए हैं। इनमें बेटियां चंदा (20), निधि (18), संजना और 10 वर्षीय बेटा सिकंदर शामिल हैं। दिनेश करीब तीन साल पहले इस्त्राइल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया है। दिनेश की पत्नी विजय लक्ष्मी के सामने अब जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे भलुही गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीण भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। घर वाले दिनेश के पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार कर रहा है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत के कारणों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पार्थिव शरीर को भारत लाए जाने की प्रक्रिया को लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं है। परिजन और ग्रामीण प्रशासन से इस संबंध में मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें