फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, 3 घायल

Fri, 08 May 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम खड्डा-नेबुआ मार्ग पर खड्डा कस्बे से सटे पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक संदीप उर्फ मौसम की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भैसहां गांव निवासी संदीप निषाद उर्फ मौसम (19) बुधवार शाम अपने पड़ोसी अभिषेक कन्नौजिया (18) को बाइक पर बैठाकर पेट्रोल भराने जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रही बाइक से टक्कर हो गई। आगे वाली बाइक पर सवार खड्डा कस्बे के रवि गुप्ता (21) व प्रिंस (20) सहित चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क निर्माण के लिए रखी गिट्टी को हादसे का कारण बताया जा। चारों युवकों को तुर्कहां सीएचसी से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। गंभीर रूप से घायल संदीप की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम नारायणी नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। संदीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद परिजनो में चीख पुकार मच गई। संदीप बड़े शहरों में रहकर वेल्डर का कार्य करता था। कुछ माह पहले घर आया था। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में मौत की सूचना है। परिजनों ने तहरीर दी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें