पडरौना। शहर की एक बीएससी छात्रा ने युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म के बाद शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली बीएससी की छात्रा ने पडरौना शहर के ही गरुण नगर निवासी धवन जायसवाल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई है। छात्रा ने पुलिस को बताई कि एक लॉज में ले जाकर पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी के हालात में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो आरोपी बनाया है। इसका विरोध करने पर आरोपी धवन जायसवाल ने छात्रा को अश्लील वीडियो बनाने की बात कह कर भय का माहौल बना कई बार छात्र के साथ लाज में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा छात्रा आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसे गोरखपुर भी ले गया,वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले सुबह पडरौना लाकर छोड़ दिया था। छात्रा ने अपने घर आने पर आपबीती माता-पिता को बताई थी। आरोपी छात्रा के साथ शादी करने का आश्वासन दिया था। छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने धवन जायसवाल और उसके में धवन के माता, पिता और भाई भी आरोपी बनाए गए हैं। कोतवाल ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।