फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सऊदी में युवक की मौत, शव गांव आते ही मची चीख-पुकार

Sat, 25 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बगरादेउर निवासी एक युवक करीब नौ माह पहले मजदूरी करने के लिए सऊदी अरब गया हुआ था। वहीं मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बगरादेउर निवासी 45 वर्षीय रामप्रवेश कन्नौजिया नौ माह पहले परिवार का आजीविका चलाने के लिए सउदी अरब गया था। 27 दिसंबर को अचानक एक मकान गिर गया।
उसके मलबे में रामप्रवेश भी दब गया। सूचना पाकर आसपास के लोगों ने उसको निकालकर इलाज के लिए नजदीक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भारतीय दूतावास से संपर्क कर शव भारत लाने की गुहार लगाई। काफी प्रयास के बाद शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचा। इसके बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी रीता देवी गहरे सदमे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। बड़ा पुत्र रंजीत और छोटा पुत्र सतीश तथा पुत्री नेहा का रो-रो कर बुरा हाल था। इस घटना से ग्रामीण काफी शोकाकुल दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें