फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज धूप से राहत...शाम को बढ़ी गलन

Sat, 25 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। चार गलन भरी ठंड के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह करीब 11 बजे से खिली धूप शाम करीब चार बजे तक बनी रही। इससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम साफ होने से तापमान भी बढ़ गया। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार अभी दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बीते सोमवार से ही मौसम खराब बना रहा। कोहरे और शीतलहर के साथ चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। शुक्रवार की सुबह कोहरे के बाद सुबह करीब 11 बजे मौसम साफ हो गया। इसका असर भी देखने को मिला। इससे लोगों के चेहरे भी खिल गए।
धूप से सड़कों पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही में भी इजाफा दिखा। बच्चे और बुजुर्ग भी धूप में निकले। हालांकि, शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा रहने और शाम में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार तक मौसम का अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 87 से 93 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 55 से 67 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में दो से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें