छितौनी। हनुमानगंज क्षेत्र के मलाहिया के 20 वर्षीय सुगंध निषाद की गुजराजत के सुरेंद्र नगर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार की सुबह उनका शव दरवाजे पर लाया गया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सुगंध निषाद गुजरात के सुरेंद्रनगर में मजदूरी करते थे। वहां काम करने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी। साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सुगंध तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रविवार की सुबह उनका शव लाया गया। परिजनों ने पनियहवा गंडक नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद