फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 27 Apr 2024 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही हरदी छपरा गांव के सामने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सीएचसी कप्तानगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। वह महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ियार विशुनपुर गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ियार विशुनपुर निवासी शिवपूजन साहनी बाइक से डीजल लेने खोटही मुरली छपरा के पास पेट्रोल पंप पर आए थे। डीजल लेकर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। वह पहिए के नीचे आकर बुरी तरह घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी कप्तानगंज गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई सुनील साहनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें