फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 11 May 2022 04:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

सूचना पर प्रभारी एसओ श्रवण यादव, एसआई आकाश गिरी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के बरवा खास टोला में भोजन करने के बाद टहलने निकला एक युवक बिजली के पोल को सपोर्ट देने के लिए लगे लोहे के स्टेग के संपर्क में आ गया। उस स्टेग में करंट प्रवाहित होने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस गांव के कपिलदेव प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र बृजेश प्रसाद मंगलवार की रात भोजन करने के बाद टहलने के लिए निकले थे। वह घर के बगल में स्थित तिराहे पर बिजली के एक खंभे से लगे स्टेग के संपर्क में आ गए। उसमें विद्युत प्रवाहित होने के कारण गंभीर रूप से झुलस गए।

मौके पर जुटे ग्रामीण बृजेश प्रसाद को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी एसओ श्रवण यादव, एसआई आकाश गिरी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय पासवान, अनिल गुप्ता, भोला गोंड, भुआल आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें