फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: गेहूं पीसने की मशीन के पट्टे में फंसकर अधेड़ की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 11 May 2022 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

पारस कुशवाहा की मौत की जानकारी होने पर श्मशान घाट पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
पारस कुशवाहा के मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पटहेरवा थानाक्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी गांव में गेहूं पीसने की मशीन के पट्टे में एक व्यक्ति फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रहसू जनोवीपट्टी गांव के पुरैना पश्चिम टोला निवासी 47 वर्षीय पारस कुशवाहा सोमवार शाम को आटा चक्की चला रहे थे। करीब पांच बजे गेहूं पीसने के बाद बांस के सहारे पट्टा उतारने लगे। पट्टा उतारते समय बांस के फिसल जाने के कारण उनका पैर पट्टे में फंस गया।

इसके चलते सिर और पैर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारस कुशवाहा की मौत की जानकारी होने पर श्मशान घाट पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें