फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया मिशन चौराहे पर रविवार को दोपहर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बाइकें लेकर पुलिस थाने चली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सन्नी पुत्र शिव ठाकुर निवासी भटवलिया थाना कोतवाली पड़रौना बाइक से रविवार की दोपहर पनियहवा की ओर से नेबुआ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेबुआ की ओर से पनियहवा की तरफ आ रहा बाइक सवार मिशन चौराहे पर ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर सन्नी की बाइक में टकरा गया। दोनों बाइक सवार गिर पड़े। सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें