फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना

Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में रविवार को अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा की। उसमें कच्चा सूत बांध कर परिक्रमा की। कई परिवारों ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन पकाकर ग्रहण किया। मान्यता है कि इस दिन पर आंवला के वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे भोजन तैयार कर ग्रहण करने से सुख-समृद्धि आती है। रविवार को सेवरही के रामजानकी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर सहित अन्य मंदिरों व राजपुर बगहा, रानीगंज, व्रह्मपुर, पिरोजहा, बेनिया पिपरा, बैजू पट्टी, जगदीशपुर, मिश्रौली, सुमही संतपट्टी, कत्तौरा, महाबीर नगर आदि गांवाें में महिलाओं ने अमृत फल के नाम से विख्यात आंवले की पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें