फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर वालों में मची चीख पुकार, कट पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

हाटा। हाटा में बृहस्पतिवार की देर रात हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतक के तीनों बच्चे नाबालिग हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 22 थरूआडीह निवासी रमेश सिंह बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे किसी काम से हाटा गए थे। पिपराइच चौराहे के पास हाईवे पर बने कट से वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण रमेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे में रमेश की मौत से पत्नी और दो बेटों समेत एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण की चिंता भी खड़ी हो गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें