फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापा मारकर 20 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा
विज्ञापन

पडरौना। खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर शुक्रवार को अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इनमें देसी घी, खोया, पनीर, दूध, मिठाई और कुट्टू के आटे समेत कई खाद्य पदार्थ शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शिवपुर बाजार, रगड़गंज, लक्ष्मीगंज, हाटा-कप्तानगंज रोड, मथौली, नौरंगिया तिराहा, तुर्कपट्टी, महुआ बुजुर्ग, बुलहवा बाजार, छितौनी, देवरिया बाबू रोड, लालाछपरा, हरदी छपरा और पडरौना में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान साबूदाना, मूंगफली दाना, देसी घी, सिंघाड़े का आटा, बूंदी के लड्डू, बाकला दाल, पेड़ा, काजू, खोया, किशमिश, पनीर, मिश्रित दूध, बेसन, कुट्टू का आटा, मिठाई, छेने की मिठाई और रसगुल्ला सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकत्र नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहां से मिले जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी नमूने में मिलावट या खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बुझावन चौहान, कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव, धर्मराज शुक्ल, रंजनी मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें