फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झाडू लगाने से मना करने पर युवक पर कैंची से हमला

Sat, 25 May 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। झाडू लगाने से मना करने पर दुकानदार ने युवक पर कैंची से हमला कर दिया। बीच-बचाव कर लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया गया। पुलिस इस मामले में दुकानदार पर केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद दुकानदार दुकान बंद कर फरार है।
विज्ञापन

शहर के छावनी निवासी महफूज आलम ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वे बृहस्पतिवार को वे दवा लेने छावनी स्थित एक दुकान पर गए थे। दवा लेने के बाद वे पास की ही दुकान से सब्जी खरीदने लगे। इसी दौरान बगल का एक दुकानदार झाड़ू लगा रहा था, जिससे धूल उड़ रही थी। उन्हें झाड़ू लगाने से मना करने पर आरोपी ने उन्हें अपशब्द बोलते हुए उनपर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें