पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के एक युवक पर बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
महिला ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी रविवार की सुबह खेत में चारा काटने गई थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचकर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने अभद्रता करने के साथ गोलबंद होकर उनके बेटे को मारने पीटने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।