गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में सोमवार की शाम चारा लेने खेत में गई युवती को जहरीले सांप ने डस लिया। युवती अचेत होने लगी तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए। उसका इलाज चल रहा है।
गांव निवासी 18 वर्षीय रुकसार अपने घर के पास खेत में चार लेने के लिए गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी और अचेत होने लगी। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे,जहां भर्ती कर डाक्टरों की मौजूदगी में इलाज चल रहा है। संवाद