फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित भैंसहा गांव के नौका टोला के सामने शुक्रवार दोपहर में साइकिल सवार युवक की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के हेतिमपुर निवासी मनौव्वर (45) पुत्र सदीक कसया से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहा था। नौका टोला के सामने बिहार की तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद अनियंत्रित कार ने खड़ी बाइक में टकराई, जिससे बाइक भी छतिग्रस्त हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें