खड्डा। भुजौली बाजार से किराने की दुकान से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा युवक शनिवार रात अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने उसे सीएचसी तुर्कहां भेजवाया, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली के पोखरा टोला निवासी राजकुमार वर्मा (27) धरनीपट्टी गांव के चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात वे बाइक से भुजौली बाजार सामान खरीदने गए थे। लौटते समय वे किसी वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौजूद लोग उसे सीएचसी तुर्कहां भेजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई। उनके मौत की जानकारी परिवार के लोगों को होते ही चीख-पुकार मच गई।