फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में घायल युवक की मौत, शव आया तो मची चीख-पुकार

Wed, 06 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग के ओझा टोले पर दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम जब गांव में युवक का शव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के इकलौते कमाऊ पुत्र की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। लोगों यही कह रहे थे कि जमीन की विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें युवक की जान तो चली गई, लेकिन जमीन जस की तस है।
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को रास्ते में रोक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सीओ ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी आश्वासन देकर मनाया। उसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी राकेश ओझा और मारकंडेय ओझा का घर आमने-सामने है। दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें गंभीर रूप से घायल राहुल ओझा की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। पुलिस मृतक के पिता राकेश ओझा की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला आदि की धाराओं में केस दर्ज करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें