फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंडरपास से मार्च से भरिए फर्राटा, ओवरब्रिज के लिए अभी इंतजार

Fri, 12 Dec 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नोनिया पट्टी रेलवे ढाला पर बनेगा ओवरब्रिज।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जाम से परेशान शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर के सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर निर्माणाधीन अंडरपास निर्माण के काम में तेजी आ गई है। रेल लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। अब केवल दोनों तरफ सड़क और उस पर छज्जा का निर्माण कार्य शेष है। सबकुछ ठीक रहा तो मार्च तक अंडरपास से लोग फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

उधर नोनियापट्टी स्थित रेलवे ढाला पर बनने वाले आरओबी के निर्माण में भी करीब 10-15 दिन के भीतर तेजी आ जाएगी। हालांकि इसका निर्माण पूरा होने में अभी समय लगेगा।
कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पडरौना शहर के बीच होकर गुजरता है। शहर में आने वाले लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेल लाइन पर पांच स्थानों पर रेलवे ढाला बनाया गया है। इस रास्ते जब भी काेई ट्रेन आती है, तो शहर के सभी रेलवे ढाला एक साथ बंद हो जाते हैं। रेलवे ढाला बंद होते ही शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। ट्रेन जाने के बाद जैसे ही रेलवे ढाला खुलता है, वैसे ही रेलवे लाइन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। करीब दोनों तरह 150 से 200 मीटर तक जाम लग जाता है। इस जाम से निकालने में लोगों को 20 से 25 मिनट तक समय लग जाता है। लोगों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाली शहर के मुख्य मार्ग पर अंडर पास और कठकुइयां रोड से भूतनाथ कॉलोनी, नोनियापट्टी के रास्ते अंबे चौक जाने वाली बाईपास मार्ग पर नोनियापट्टी रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे ढाला संख्या 68 यानी सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर बन रहे अंडर पास निर्माण में तेजी लाते हुए बीते दो दिसंबर को रेल लाइन उठाकर उसके नीचे गर्डर लगाया गया था। इसके बाद रेल लाइन के नीचे अंडर पास का पुल रखा गया। इस कार्य के पूरा होने के बाद बीते आठ दिसंबर को रेल लाइन के नीचे रखा गर्डर हटा दिया गया।
अब इस अंडरपास के शेष बचे निर्माण कार्य में तेजी आई है। रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजिनियर कार्य पीसी शुक्ला ने बताया कि अंडर पास निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। रेल लाइन के नीचे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इसके लेवल से दोनों तरफ से निर्माण कार्य होना है। इस कार्यक्रम में भी तेजी लाई गई है। सबकुछ ठीक रहा तो मार्च तक अंडरपास निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नोनियापट्टी स्थित रेलवे ढाला संख्या 67 पर एल आकार में होने वाले आरओबी का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें